एलायंस क्लब के तत्वावधान में हुए तीज महोत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब सदस्य प्राची सिंह के आवास पर गुरुवार को हुए कार्यक्रम में इंटरनेशनल डायरेक्टर मधु कुमार ने तीज पर्व के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान किरन हांडा, कंचन सक्सेना आदि ने सावन गीत गाए। इस दौरान डांस, गेम्स का भी महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। समापन पर सरप्राइज गिफ्ट भी बांटे गए। शशी मैनी, निशा सक्सेना, सुषमा अग्रवाल, मिकिल गंगवार, जूली जैसवाल, रेखा चंदानी, रजनी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अदिति, डिंपल आदि मौजूद रहीं।