बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व
पूर्व एमएलसी शंकरलाल गंगवार ने बृहस्पतिवार को मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर
शिक्षकों से मुलाकात की।
एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह बृहस्पतिवार सुबह
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र
पहुंचकर मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं
सुनीं। नवनियुक्त शिक्षकों ने पेंशन व्यवस्था की समस्या रखी। इस दौरान उनके
साथ माशिसं के पूर्व मंडलीय अध्यक्ष खजान गिरी, राकेश गुप्ता, ब्रह्मशंकर
गंगवार, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, नरेंद्र सिंह, आशीष गंगवार, अनुज मिश्रा आदि
शामिल रहे। पूर्व एमएलसी व माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव
शंकर लाल गंगवार भी दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे और शिक्षकों से
वार्ता की। बताया कि बहिष्कार के बाद सरकार ने मूल्यांकन पारिश्रमिक में
वृद्धि कर दी है, लेकिन मानदेय की घोषणा के बारे में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं
की है। यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मूल्यांकन बाद दोबारा
आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अश्वनी गंगवार, यशवंत पटेल,
प्रेमसागर, विमलेश कुमारी, उमेश गंगवार, कालीचरन, गया प्रसाद, तौफीक बेग,
चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।