फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हेडमास्टर समेत चार मिले गायब

Fri, 10 Apr 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में दो हेडमास्टर समेत दो अन्य गैरहाजिर मिले। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने शैक्षिक गुणवत्ता की हकीकत जानने को बृहस्पतिवार सुबह परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जूनियर हाईस्कूल सड़िया के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक कमलेश सक्सेना, सहायक अध्यापक सुमन व अनुदेशिका गायत्री देवी गैरहाजिर मिलीं। बताते हैं कि प्रधानाध्यापिका करीब आधे घंटे बाद पहुंचीं। प्राथमिक विद्यालय सेमर कुठिया में हेडमास्टर गिरिजाशंकर सुमन नदारद मिले। स्कूल चलो अभियान में भी कोई प्रगति नहीं मिली और न ही किसी बच्चे का नामांकन मिला। इसके अलावा उन्होंने जूनियर हाईस्कूल पिपराखास, प्यास, सैजना, संतोष समेत करीब दस विद्यालयों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को सुधार लाने की चेतावनी दी। बीएसए ने बताया कि गैरहाजिर मिले हेडमास्टर को आरोप पत्र जारी किए गए हैं, जबकि शिक्षिका व अनुदेशिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें