पीलीभीत। कार्यकर्ता का बिजली बिल अधिक आने पर बरखेड़ा विधायक समस्या का समाधान करने के लिए बिजली दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए बिजली बिल समस्या का समाधान कराया।
बृहस्पतिवार को बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद को एक कार्यकर्ता ने शिकायत की कि उसका बिजली बिल 80,000 आ गया। कई बार बिजली दफ्तर चक्कर लगाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में विधायक शहर स्थित बिजली दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताते हुए समस्या का समाधान कराए जाने को कहा। उन्होंने बिजली बिल बनाने में जेई की लापरवाही भी बताई। विधायक की बात को सुनकर अफसर ने उपभोक्ता का बिल संशोधित करते हुए जमा कराया। विधायक ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर भी अफसर को निर्देश दिए गए हैं। संवाद