फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि को आया चार करोड़

Sat, 11 Jul 2015 10:43 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायकों को अपने क्षेत्रों के विकास के लिए विधायक निधि की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। जिले के चारों विधायकों की निधि का चार करोड़ रुपया ग्राम्य विकास विभाग को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में अपने स्तर से विकास कार्य करने के लिए विधायकों को प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस धनराशि को स्कूल कॉलेज के अलावा यात्री शेड, शमशान स्थल, आश्रम, सोलर लाइटें, खड़ंजा, सीसी रोड आदि पर विधायक अपने विवेक से खर्च कर सकते हैं। वर्ष 2015-16 में खर्च करने के लिए सभी विधायकों को निधि की धनराशि भेज दी गई है। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग आरबी भास्कर ने बताया कि जिले के चारों विधायकों की कुल चार करोड़ विधायक निधि प्राप्त हो गई है। इसकी सूचना सभी विधायकों को देकर कार्य के प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार कार्य कराकर धनराशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें