फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धुंध और बादलों ने नहीं होने दिए सूरज के दर्शन, बढ़ी रही गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार को भी पूरे दिन कोहरे की धुंध छाई रही। बादल घिरे रहे। इससे धूप नहीं खिल सकी। सर्द हवा के चलने से मौसम ठंडा रहा और गलन बनी रही।
विज्ञापन

रविवार को भी मौसम खराब रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवा चलती रही। इससे गलन में बढ़ोतरी रही। हालांकि दोपहर में कोहरा छंटा तो धुंध और बादल छा गए। पूरे दिन सूर्य के दर्शन न होने से धूप नहीं खिल सकी। धूप के न खिलने से लोग गलन के कारण ठंड से कांपते रहे। इससे आवाजाही भी कम देखी गई। बच्चे घर से बाहर नहीं निकल सके। लोग ठंड से बचने के लिए घरों और दुकानों पर हीटर के सामने ही बैठे रहे। शाम होते ही धुंध और बढ़ गई और कोहरा छा गया। इससे सात बजते ही सड़क पर नाममात्र ही आवाजाही रह गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया रविवार को अधिकतम 13.8 न्यूनतम- 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


भेजी गई 4900 कंबलों की डिमांड
जिले में जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया जाता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से 4900 कंबलों की डिमांड शासन से की गई है। अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने बताया इससे पहले करीब 46 सौ कंबलों का वितरण किया जा चुका है। अब और डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें