फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाविद्यालय निकाली गई में मिशन शक्ति एवं महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

Thu, 15 Oct 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं छात्रा इकाइयों व मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली महाविद्यालय से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद महाविद्यालय में आकर समाप्त हो गई। रैली का नेतृत्व एनएसएस छात्र इकाई के प्रभारी डॉ. जगदंबा कुमार गौड़, एनएसएस छात्रा इकाई के प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार व मिशन शक्ति की प्रभारी डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हेमलता के मार्गदर्शन में आयोजित इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण व महिला अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना था। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने महिला सम्मान, लैंगिक समानता और सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने व एक सुरक्षित, समानतापूर्ण एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें