फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष और बाल  स्वास्थ्य पोषण माह आज से

Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में मिशन इंद्रधनुष फेज थ्री का तीसरा चरण और बाल स्वास्थ्य पोषण माह मंगलवार से शुरू होने जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव को टीकाकरण और बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिए जाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में सोमवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सात जून से मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत पोलियो, टीबी, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, हिपेटाइटिस बी, जेई, हिमोफिलस इंफन्यूजी व खसरे से बचाव के लिए शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। सात जून से ही जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू किया जा रहा है। इसके तहत नौ माह से 12 माह व एक साल से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि सात जून से 14 जून तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष के तृतीय चरण में 22552 बच्चों व 5702 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण 1269 सत्रों पर होगा। नगरीय क्षेत्र में टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर व ग्रामीण अंचल में परिषदीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह सात जून से 14 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत नौ माह से 12 माह के 29025 बच्चों व एक वर्ष से पांच वर्ष तक के 222857 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिले के 2600 सत्रों पर सप्ताह के प्रत्येक बुधवार व शनिवार तथा मिशन इंद्रधनुष के दौरान सातों दिन पोषण माह की सेवाएं दी जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाना, कुपोषितों की पहचान करना है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, यूनिसेफ डीएमसी फैजान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें