फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष : टीकाकरण अभियान सात मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मिशन इंद्रधनुष-4 के तहत पूरे जिले में सात मार्च से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। तीन चरणों में चलने वाले अभियान का दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा दो मई से शुरू होगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के बच्चों को नौ बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत गर्भवती महिलाओं और 0-2 साल के बच्चों को नौ बीमारियों जैसे पोलियो, टीबी, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, हिपेेटाइटिस बी, जेई और खसरे से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसके तहत उन गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए जाएंगे जो टीकाकरण से छूट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग, शिक्षा , बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत राज विभाग, आपूर्ति विभाग का भी सहयोग रहेगा। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि इसके लिए सर्वे का कार्य करा लिया गया है। सात मार्च से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को ऐसी महिलाओं और बच्चों बुलाकर लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें