गोवा पुलिस ने किया संपर्क
अलग-अलग राज्यों में टीमें लगाई गई थीं। सोमवार को तीनों गोवा पहुंचे और वहां एक होटल में कमरा लेने का प्रयास किया। होटल में आईडी जांच के दौरान तीनों के नाबालिग होने की बात सामने आई। होटल प्रशासन ने गोवा के कलंगुट पुलिस स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों से पूछताछ की।
छात्रों ने खुद को पीलीभीत का निवासी बताया। इसके बाद कलंगुट पुलिस ने पीलीभीत पुलिस से संपर्क किया। तीनों के सुनगढ़ी क्षेत्र से लापता होने की जानकारी पर गोवा पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया और मामले की सूचना औपचारिक रूप से सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि तीनों छात्र-छात्रा गोवा में सकुशल मिल गए हैं। स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर लिया गया है और एक टीम गोवा के लिए रवाना कर दी गई है।