अमरिया। मझोला- ड्यूनीडैम नहर मार्ग से घर लौट रहे बाइक सवार से बदमाशों ने नकदी, मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश अमरिया की ओर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव चका निवासी वेदपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 जून की रात लगभग 9:30 बजे वह मझोला से ड्यूनीडैम होकर नहर मार्ग से अमरिया आ रहा था। रास्ते में नहर मार्ग पर गांव नूरपुर साइफन के पास पहुंचा। इसी समय आगे चल रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अपनी बाइक वेदपाल की मोटरसाइकिल के आगे लगा दी।
उसे रोक कर मोबाइल, एक सोने की चेन और सात सौ रुपये लूट लिए। जरूरी कागजात वाला बैग भी ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद