फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद मिली लापता किशोरी: पुलिस ले गई अस्पताल तो बोली- जब कुछ गलत नहीं हुआ तो जांच क्यों कराएं

Fri, 21 Jul 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी एक माह पूर्व लापता हो गई थी। उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद उसका मेडिकल चेकअप कराने अस्पताल पहुंची थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर से एक माह पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस जब उसका मेडिकल परीक्षण कराने सीएचसी लाई तो उसने साफ इनकार कर दिया। किशोरी ने पुलिस से कहा कि जब उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ तो जांच किस बात की। 

विज्ञापन

 
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी एक माह पूर्व लापता हो गई थी। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने भी किशोरी का कोई पता नहीं चला तो किशोरी के पिता ने कोतवाली में पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोपी को अज्ञात बताया गया। 

ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को नगर के बारह पत्थर चौराहे से किशोरी को उस समय पकड़ लिया, जब वह पीलीभीत जाने वाली बस की प्रतीक्षा कर रही थी। पुलिस किशोरी को कोतवाली लाई और उसके बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन

'मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ'

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जानकारी होने पर किशोरी के घरवाले भी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए थे। जब मेडिकल परीक्षण होने की बारी आई तो किशोरी ने यह कहकर मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया कि जब उसके साथ कुछ गलत हुआ ही नहीं तो वह मेडिकल परीक्षण किस बात का कराएगी। 

घरवालों ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। उसके बाद महिला पुलिस किशोरी को कोतवाली वापस ले आई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि किशोरी को न्यायालय में बयान देने के वास्ते पेश किया जाएगा। उसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें