फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमरे में इस हाल में मिला बहन का शव, देखकर चीख पड़ा भाई, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 13 Jun 2025 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले के गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी किशोरी के पिता देहरादून में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां की मौत हो चुकी है। किशोरी घर पर दो भाइयों के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार शाम को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका धर्मवती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरासा निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। बहन का शव देख भाई की चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किशोरी के पिता बाहर मजदूरी करने गए थे। परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन


गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उनकी भतीजी धर्मवती पुत्री राजेंद्र का शव कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई सूरज ने शव लटका देखा तो चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन और पास-पड़ोसी आ गए। लोगों को किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें- घरवाली ने घर आने में कर दी देर: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने लगा ली फांसी; पिता ने बताया बेटा भी था कसूरवार
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मौत से कुछ समय पहले ही वह घर आए मेहमानों को कुछ दूर तक विदा करके लौटी थी। मृतका के पिता राजेंद्र कुमार देहरादून में मजदूरी का काम करते हैं। उसकी मां का पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। दो भाई पुनीत और सूरज हैं। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें