पीलीभीत। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने भाजपा के पूर्व विधायक दिवंगत बीके गुप्ता के नाम पर निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत डिग्री कॉलेज चौराहे से एक हॉल तक इस सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय बीके गुप्ता के परिजन और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उनकी पत्नी के अलावा सचिन गुप्ता, छन्नू, मनोज पटेल, राकेश लोधी, संजीव सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा राज्यमंत्री ने अमरिया क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर बजेड़ा, पसियापुर, नंदग्राम, डांडिया बिसौली और खमरिया पुल सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की।