फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता रैली को किया रवाना

विज्ञापन
पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में साफ सफाई करते प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख।स्रोत:सूचना
विज्ञापन
पीलीभीत। दो अक्तूबर तक जिले में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। मंगलवार को प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत करते हुए पालिका परिसर से स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडे, पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रैली में शामिल वाहन चालकों को तिरंगा पटका पहनाकर रवाना किया गया।
स्वच्छता रैली में कूड़ा सफाई करने वाले रिक्शे, चार पहिया वाहन, जेसीबी, कूड़ा साफ करने वाले टेंपों आदि शामिल रहे। रैली नगर पालिका कार्यालय से चीनी मिल होते हुए गौहनिया चौराहा, गांधी स्टेडियम, सुनगढ़ी चौराहा, छतरी चैराहा, राजा बाग, स्टेशन चौराहा होते हुए पालिका परिसर में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सभासद साकेत सक्सेना, वतन दीप मिश्रा, निजाकत अली कादरी, राशिद हुसैन, निर्मल सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मझोला। नगर पंचायत न्यूरिया में क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत की। 15 दिनों तक चलने वाले अभियान में नगर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें