बीसलपुर। एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों को ट्रॉफी, अंकपत्र, प्रमाणपत्र और बैच देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं कुमकुम गंगवार, द्वितीय पर सुमित मिश्रा व तृतीय स्थान पर रहे अनुराग गंगवार को ट्रॉफी देने के बाद बैच लगाकर सम्मानित किया।
वहीं, जिला समन्वयक अधिकारी प्रशांत कुमार ने इंटरमीडिएट में प्रथम रहीं अनुष्का वर्मा, द्वितीय रहीं अलका कुमारी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालीं वंशिका को ट्रॉफी देने के बाद बैच लगाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल ईंटगांव के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के संस्थापक एसपी गंगवार और संचालन प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने किया। प्रबंधक सर्वेश गंगवार ने आगंतुकों का आभार जताया।