फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, जन जीवन प्रभावित

Tue, 17 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पारा लुढ़का, जन जीवन प्रभावित
विज्ञापन
मौसम लगातार करवट ले रहा है। सोमवार रात से ही आसमान में काले बादल दिखने लगे। मंगलवार सुबह सर्द हवाओं से ठिठुरन और गलन बढ़ गई। इससे सामान्य जन जीवन प्रभावित रहा। शहर की सड़कें और बाजार खाली रहे। सरकारी कार्यालय में भी आम दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या कम देखी गई। शाम होते ही गलन में इजाफा हो गया। सर्दी का असर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी देखा गया। अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या काफी कम रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

चौराहों पर नही दिखे अलाव
नगर पालिका द्वारा शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है, मंगलवार को कंपा देने वाली ठंड के दौरान चौराहों पर अलाव का नामोनिशान नहीं दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें