फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर रोड पर अनियंत्रित टेंपो पलटा, एक की मौत

Tue, 17 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर रोड पर भोपतपुर तिराहे पर सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सवारियां व चालक मौके से निकल गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के अरसिया बोझ गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र विसनपाल बरखेड़ा-दौलतपुर रोड पर टेंपो यूनियन चलाते थे। मंगलवार देर शाम को कस्बे से टेंपो में सवार होकर गांव के लिए निकले। दौलतपुर मार्ग पर भोपतपुर मोड़ के करीब पहुंचते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व अन्य सवारियां मौके से भाग गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को मौके पर बुला लिया गया। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। मौके पर कोई सवारी या फिर टेंपो चालक नहीं मिला। जानकारी जुटाई जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें