केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि कस्बा बरखेड़ा में सांसद निधि के 35 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक बारात घर बनवाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को अमरा करोड़, मुड़िया हुलास, भैंसहा ग्वालपुर और टिकरी आदि स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की जनधन योजना 25 जनवरी तक चलेगी। वंचित लोग इस योजना के तहत 25 जनवरी तक खाते खुलवा सकते हैं। जिला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए नि:शुल्क शिविर लगाए जाएंगे। सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण करें, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। एक हजार महिलाओं को लिज्जत पापड़ बनाने व 50 हजार महिलाओं को मशरूम का प्रशिक्षण दिलाकर स्वावलंबी बनाया जाएगा। उन्होंने चीनी मिल अतिथि गृह में जन समस्याएं सुनीं और निस्तारण कराने का वादा किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, नितिन जायसवाल, महीप सिंह, शिवेंद्र शुक्ला, राहुल देव मिश्रा, परमेश्वरी दयाल शर्मा, अचल दीक्षित, अशोक दीक्षित, डॉ. कृष्ण लाल आर्य, धर्मेंद्र चौहान, देवदत्त गंगवार, नरेंद्र सक्सेना, नरेंद्र गंगवार, प्रकाश शर्मा, नरेश शर्मा, प्रबोध गुप्ता, भरत शर्मा, परमानंद गुप्ता, कन्हैया भारद्वाज, रामप्रकाश मिश्रा और रामगोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
शंकर साल्वेंट पर सुनीं समस्याएं
केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास शंकर साल्वेंट पर अलग-अलग क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान चेयरमैन प्रभात जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता वीर सिंह, संजय सिंह गंगवार, विजय जायसवाल, प्रमोद अग्रवाल, दीपक पंडेय, देवेंद्र सिंह टोनी, प्रदीप जायसवाल, आदित्य अग्निहोत्री, राजेंद्र शर्मा, सुभाष सोनकर, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।