फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार के बाद भी नहीं मिले कंबल

Sun, 18 Jan 2015 12:08 AM IST
pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण ठंड में कंबल लेने के लिए महिलाओं का अक्सर तहसीलदार कक्ष और आवास के बाहर जमाबड़ा लगता है। ठंड में घंटों ठिठुरने के बाद भी उनको कंबल नहीं मिलते तो उनको बैरंग होना पड़ता है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग को गरीबों को बांटने को 1,319 कंबल प्राप्त हुए थे। विधायक पीतमराम, एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने अलग-अलग चरणों में गरीबों को कंबल बांटे। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि कंबलों का शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया। उधर, तहसील में अब भी कंबल लेने वालों की अक्सर भीड़ लगती है। कर्मचारियों के अनुसार इस भीड़ मेें कुछ लोग ऐसे भी आते हैं, जो पहले कंबल ले जा चुके हैं। शुक्रवार को भी कंबल पाने वाली महिलाओं की तहसीलदार कक्ष के बाहर भीड़ लगी। नरायनपुर की सोमवती, मोहल्ला कायस्थान की जगरानी, गांव जेठापुर की धनदेवी आदि ने बताया कि उन्हें कंबल बंटने की जानकारी नहीं दी गई, लेकिन वह कंबल मिलने की आस में तहसील आती हैं।  
विज्ञापन

तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि हल्का लेखपालोें से सर्वे कराकर पात्रों को कंबल बांटे गए थे। कुछ अपात्र अक्सर कंबल लेने को तहसील पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें