अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने शहर की समस्याओं को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
व्यापार
मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू के नेतृत्व में तमाम व्यापारी
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने शहर की समस्याओं को लेकर
डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में शहर में 22
घंटे बिजली सप्लाई देने, लोकल स्तर पर होने वाले फाल्टों को तत्काल दुरुस्त
कराने, गांधी स्टेडियम रोड, लकड़ी मंडी रोड, डिग्री कॉलेज से लीची बाग तक
बनाई जा रही सड़क निर्माण की जांच कराने, स्टेशन चौराहा रिुथत नेहरू पार्क
का सौंदर्यीकरण कराने व पार्क के चारों ओर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाने,
शहर में मच्छरों से बचाव को फागिंग कराने व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों
के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में
जिला महामंत्री देवेश बंसल, संजीव मोहन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कार्तिक
भसीन, राशिद अंसारी, अर्पित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, संजय
अग्रवाल, मनोज शर्मा, अमन शर्मा आदि शामिल रहे।
एसडीएम से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को एसडीएम से मिला और समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को बताया कि जनरेटर संचालक अक्सर किराया बढ़ाकर अपनी मनमानी करते हैं। व्यापारियों ने जनरेटर संचालकों-ग्राहकों की संयुक्त बैठक कराकर मनमानी पर रोक लगवाने, निर्माणाधीन डिवाइडर युक्त बंडा रोड के डिवाइडर की चौड़ाई कम कराने, रोड पर बिजली के खंभे अन्य रोडों की तरह बीच में लगवाने की मांग की।
एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पहले व्यापारी नेता हाजी लाडले के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में जितेंद्र गुप्ता, हरगोविंद वाजपेई, दुष्यंत शुक्ला, अनुज, मनोज, पवन, अंकित आदि व्यापारी थे।