फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल

Wed, 22 Apr 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विधायक धर्मपाल वर्मा ने कहा कि है कि प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल है। प्रदेश भर में किसानों की आत्महत्याएं सरकार की नाकामी को बता रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार की पुत्री की शादी में शामिल होने आए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। माफिया और जंगल राज कायम है। गन्ना किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया भूमिअधिग्रहण अध्यादेश पूरी तरह किसानों के हित में है जबकि पिछली सरकार का अध्यादेश किसानों के विरोध में था। उन्होंने कहा कि विरोधी दल केंद्र सरकार की लोकप्रियता से बौखला गए हैं इसलिए भूमिअधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं। भाजपा सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता को देखते राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस माह के अंत तक बढ़ा दिया है। सभी सक्रिय लोगों को 100-100 साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, विद्या भारती के प्रदेश पदाधिकारी ख्यालीराम भी उनके साथ थे। प्रदेश महामंत्री ने यहां पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष कुंवर महीप सिंह चंदेल, प्रदीप नवरंग, भाजपा नेता अशोक राजा आदि से भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें