पीलीभीत के कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
पीलीभीत। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्योंं ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपा।
इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों से राशि की कटौती 15 के स्थान पर 10 वर्ष के बाद बंद करने। पेंशनर्स की 65,70, व 75 वर्ष की आयु पर क्रमश: 5,10,15 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने की मांग की गई।
इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष हशमुद्दीन खां ने धरने को संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदेव शर्मा, मंत्री कप्तान सिंह समेत पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद