बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को हुई निबंध प्रतियोगिता में राधिका जोशी प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुशील कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में राधिका जोशी प्रथम, देविका अग्रवाल द्वितीय और नीलम शाक्य तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की 30 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों की वर्तमान समाज में प्रासंगिकता था। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की एनसीसी आफिसर डॉ. अलका मेहरा, डॉ. दरख्शा अजहर और डॉ. पवन त्रिवेदी शामिल रहे। संवाद