फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारे रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य

Thu, 05 Jun 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गांधी सभागार में रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भ्रूण हत्या को रोकने पर चर्चा की। उन्होंने सदस्यों को सक्रिय होकर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मारने का निर्देश दिया, जिससे कि भ्रूण हत्याओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच करनी होगी। इसके लिए उन्हें बाकायदा परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। यह भी कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से लगने वाले चिकित्सा क्षेत्र में एलोपैथिक के साथ होम्योपैथिक दवाओं का भी वितरण किया जाए। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राज्यपाल ने निर्देश दिए। कहा कि गिरता शिक्षा का स्तर चिंता का विषय है। विशेष कर पीलीभीत में साक्षरता दर बहुत कम है। रेडक्रॉस भवन के लिए राज्यपाल ने कहा कि जिले में कोई पुराना भवन देखा जाए। उसकी मरम्मत कर उसमें रेडक्रास भवन में ट्रेनिंग सेंटर संचालित किया जाए। बैठक में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, प्रदेश सदस्य डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदौरिया, हर्षल सिंह, सुखबीर भदौरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें