फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व पहुंचे एनटीसीए के सदस्य सचिव

Sat, 23 May 2015 10:39 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी के सदस्य सचिव बीएस बोनाल दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। वह यहां चूका बीच में रहकर टाइगर रिजर्व का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष नौ जून को टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद एनटीसीए की टीम पीलीभीत आई थी और जंगलों का दौर कर यहां होने वाले कार्यों का ब्यौरा तैयार किया था। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर टाइगर रिजर्व बनने के बाद नियमों में हुए परिवर्तन की जानकारी दी थी। करीब 11 माह बाद अब एनटीसीए के सदस्य सचिव बीएस बोनाल दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुुंचे हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम परिवार के साथ पहुंचने पर अधिकारी उन्हें लेकर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचे और कुछ देर बाद चूका स्पॉट पहुंचे। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि वह टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर यहां की स्थिति का अध्ययन करेंगे। एसडीओ डीपी सिंह ने बताया एनटीसीए के सदस्य सचिव टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। रविवार को वह जंगल का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें