फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम के अभाव में बीडीसी की बैठक स्थगित, सदस्यों ने कांटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोरम के अभाव में क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थगित हो गई। बीडीसी सदस्यों ने एजेंडा न मिलने पर हंगामा करते हुए बीडीओ का घेराव किया। उनका आरोप था कि उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवा लिए गए हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी बैठक न होने के बावजूद उसे कागजों में होना दर्शा दिया जाएगा। बीडीसी सदस्यों ने इस दौरान मानदेय की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख मनप्रीत कौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। इसमें जीपीडीपी, वर्ष 2020-21 के मनरेगा बजट समेत कई अन्य बिंदुओं पर विचार होना था। बैठक में 130 बीडीसी सदस्य पहुंचे, जबकि कोरम 156 में पूरा होता है। पूरनपुर और माधोटांडा ब्लॉक में 274 बीडीसी सदस्य और 189 प्रधान हैं। बीडीओ नीरज दुबे ने कोरम के अभाव में बैठक निरस्त करने की घोषणा की। गुस्साए बीडीसी सदस्यों ने हंगामा कर बीडीओ का घेराव किया। बीडीओ कक्ष छोड़कर खिसक गए। सदस्यों का कहना था कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी गई। ऐसे में कोरम कैसे पूरा होता। बैठक में भाग लेने वालों के हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर में करवा लिए गए। उन्हें बैठक में शामिल होने का मानदेय दिया जाए क्योंकि हस्ताक्षर दर्शाकर मानदेय हड़प लिया जाएगा। पिछली बार की तरह बैठक निरस्त होने के बाद कागजों में बैठक होना दिखाकर घपलेबाजी की जाएगी। बाद में पहुंचे बीडीओ ने आश्वासन दिया कि निरस्त होने के बाद कागजों में बैठक होना नहीं दिखाया जाएगा।
प्रधानों में असमंजस
पूरनपुर। प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बैठक में शामिल होने का मेसेज कुछ प्रधानों ने डाला। इस पर कुछ प्रधानों ने पिछली बैठक के बहिष्कार का मामला ग्रुप पर डालते हुए लिखा कि पिछली बैठक निरस्त की गई थी। शीघ्र ही दोबारा बैठक बुलाने का आश्वासन दिया गया था। बाद में निरस्त बैठक को कागजों में होना दर्शा दिया गया। दोबारा बैठक नहीं हुई। इस मेसेज से बैठक में शामिल होने को लेकर प्रधानों में असमंजस की स्थिति रही। हालांकि कुछ प्रधान ब्लॉक परिसर में तो पहुंचे, लेकिन बैठक में शामिल होने सभागार में नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें