फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज को मिला तीसरा देहदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज पीलीभीत को छात्रों के शारीरिक अध्ययन के लिए तीसरा देहदान मिला है।
विज्ञापन

जेके कॉलोनी, कानपुर निवासी रामशरण गुप्त (68) के पार्थिव शरीर को देहदान के लिए एक अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज पीलीभीत को समर्पित किया गया। रामशरण गुप्त ने 2022 में देहदान का संकल्प लिया था।
विज्ञापन

निधन की सूचना पर अभियान प्रमुख मनोज सेंगर व महासचिव माधवी सेंगर ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर देह कॉलेज पहुंचाई। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा व एनाटॉमी विभाग ने सम्मानपूर्वक देह स्वीकार की। देहदान से जुड़े प्रेरणादायी कार्य के लिए सभी कॉलेज के प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर ने रामशरण गुप्त को श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित कर उनकी आत्मशांति की कामना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें