फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खराबी दूर करने में जुटे दिल्ली से आए मैकेनिक, नहीं चल सकी चीनी मिल

Thu, 29 Jan 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बॉयलर में खराबी से मंगलवार को बंद हुई चीनी मिल को बृहस्पतिवार शाम तक नहीं चलाया जा सका। इससे गन्ना लदे वाहनों के साथ चीनी मिल गेट पर खड़े किसानों में रोष नजर आया। दिल्ली से बुलाए गए मैकेनिक खराबी दूर करने में जुटे रहे। चीनी मिल अफसर देर रात तक खराबी दूर होने पर चीनी मिल चलने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉयलर की खराबी से चीनी मिल मंगलवार को दिन में 11 बजे बंद हो गई थी। मिल के बंद होते ही गन्ना की तौल रोक दी गई। इससे चीनी मिल यार्ड और बाहर असम हाईवे पर चीनी मिल के दोनों ओर गन्ना से भरे वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मिल की खराबी के चलते गन्ना आपूर्ति का इंडेंट रोक दिया गया।
हादसे की आशंका पर असम हाईवे किनारे खड़े वाहनों को चीनी मिल यार्ड में खड़ा करा दिया गया। बॉयलर की खराबी को दूर करने के लिए दिल्ली से मैकेनिक बुलाए गए। बुधवार देर शाम चीनी मिल पहुंचे मैकेनिक खराबी दूर करने में जुटे। बृहस्पतिवार देर शाम तक चीनी मिल नहीं चल सकी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि दिल्ली से आए मैकेनिक खराबी दूर करने में जुटे हुए हैं। देर रात तक खराबी दूर होने पर चीनी मिल के चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें