फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौनी अमावस्या आज, शारदा में आस्था की डुबकी लगाएंगे हजारों श्रद्धालु

Wed, 29 Jan 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शारदा नदी के धनाराघाट पर मौनी अमावस्या को लेकर घनाराघाट पर मौजूद लोग  ।संवाद - फोटो : सौं परिवहन विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। मौनी अमावस्या पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु शारदा नदी के धनाराघाट तट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला मंगलवार शाम से शुरू हो गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। ड्रोन कैमरे से नदी तट की निगरानी कराई जाएगी। घाट पर श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए अन्य इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नदी तट पर लगने वाले मेले को लेकर मंगलवार से ही दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से यहां रैन बसेरा, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस, चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की गई है। सोमवार और मंगलवार को नदी तट पर अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई।
एसओ हजारा प्रकाश सिंह ने बताया कि आठ बैरियर लगाए जाएंगे। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पीएसी के अलावा जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है।

बचाव दल रहेगा मुस्तैद
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए नदी किनारे पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पुल के आसपास व्यवस्था चाक-चौबंद है। 12 सदस्यीय बचाव दल बनाया गया है, जो नदी के आसपास रहेगा। नावें और बचाव के उपकरण भी तैयार हैं।

शारदा नदी के धनाराघाट पर मौनी अमावस्या को लेकर घनाराघाट पर मौजूद लोग  ।संवाद- फोटो : सौं परिवहन विभाग

शारदा नदी के धनाराघाट पर मौनी अमावस्या को लेकर घनाराघाट पर मौजूद लोग  ।संवाद- फोटो : सौं परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें