शारदा नदी के धनाराघाट पर मौनी अमावस्या को लेकर घनाराघाट पर मौजूद लोग ।संवाद
- फोटो : सौं परिवहन विभाग
पूरनपुर। मौनी अमावस्या पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु शारदा नदी के धनाराघाट तट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला मंगलवार शाम से शुरू हो गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। ड्रोन कैमरे से नदी तट की निगरानी कराई जाएगी। घाट पर श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए अन्य इंतजाम भी किए गए हैं।
बुधवार को नदी तट पर लगने वाले मेले को लेकर मंगलवार से ही दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से यहां रैन बसेरा, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस, चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की गई है। सोमवार और मंगलवार को नदी तट पर अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई।
एसओ हजारा प्रकाश सिंह ने बताया कि आठ बैरियर लगाए जाएंगे। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पीएसी के अलावा जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है।
बचाव दल रहेगा मुस्तैद
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए नदी किनारे पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पुल के आसपास व्यवस्था चाक-चौबंद है। 12 सदस्यीय बचाव दल बनाया गया है, जो नदी के आसपास रहेगा। नावें और बचाव के उपकरण भी तैयार हैं।
शारदा नदी के धनाराघाट पर मौनी अमावस्या को लेकर घनाराघाट पर मौजूद लोग ।संवाद- फोटो : सौं परिवहन विभाग
शारदा नदी के धनाराघाट पर मौनी अमावस्या को लेकर घनाराघाट पर मौजूद लोग ।संवाद- फोटो : सौं परिवहन विभाग