शहर के स्टेशन मार्ग पर एक दुकान पर गुलाल और रंग खरीदते लोग।संवाद
पीलीभीत। बाजार में बृहस्पतिवार को भी होली पर्व पर खरीदारी का रंग छाया रहा। रंग, अबीर-गुलाल की दुकानों पर भीड़ अधिक रही।
मिठाई और अन्य उपहार भी खूब खरीदे गए। मुखौटे और रंगे खेलने वाली टी-शर्ट की खूब बिक्री हुई। हालांकि कपड़ों की दुकानों पर कम खरीदार दिखे। लोगों ने एक दिन पहले ही कपड़ों और अन्य सामान की खरीद कर ली थी।
हर्बल गुलाल के साथ ठंडे खुशबू वाले गुलाल की खूब बिक्री हुई। रंगों की दुकान पर दुकानदारों ने भी कई प्रकार के गुलाल, रंग, पिचकारी, प्लास्टिक के बाल, रंग खेलते समय पहनने वाली टी-शर्ट खूब खरीदी गईं।
दुकानदारों ने माल खपाने के लिए रंग के सामान पर रेट कम करके जमकर बिक्री की। बच्चों में इलेक्ट्रिक व टैंक पिचकारी खरीदने का उत्साह अधिक दिखा।
सफेद रंग की हैप्पी होली लिखी टी-शर्ट का क्रेज युवाओं में अधिक दिखा। रंग-बिरंगे बालों की बिग भी खूब खरीदी गई। अलग-अलग तरह के मुखौटों की बिक्री भी खूब हुई। संवाद