फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक से शादी के बाद विवाहिता ने वापस ले ली दुष्कर्म की तहरीर

Sat, 05 Aug 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली विवाहिता आखिर आरोपी युवक के साथ चली गई। दिन भर चली पंचायत के बाद युवक के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। गोमती उद्गम स्थल पर दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद विवाहिता ने युवक के खिलाफ दी गई दुष्कर्म की तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को माधोटांडा थाने पहुंचकर क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विवाहिता का आरोप था कि युवक के कहने पर उसने अपने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बाहर दिन भर पंचायत हुई। देर युवक के घरवाले शादी करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद गोमती उद्गम स्थल पहुंचकर शादी की रस्म पूरी की गईं। इस बीच दोनों पक्षों के बीच फिर किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने समझाकर उन्हें शांत कर दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि लड़का पक्ष के राजी होने के बाद शादी हो गई। इसके बाद विवाहिता ने तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें