फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता को जंजीरों से बांधकर नौ दिन तक किया प्रताड़ित

Tue, 30 Jul 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला/पीलीभीत। दहेज से नाखुश पति व अन्य ससुरालियों ने विवाहिता को नौ दिन तक जंजीरों से बांधकर प्रताड़ित किया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2023 को शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज से खुश नहीं थे। वह मायके से कार और दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते। असमर्थता जताने पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि पति शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता। देवर ने भी कई बार छेड़खानी की। नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। मारपीट करने के साथ कई बार जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया गया। आरोप है कि 21 जून 2023 को पति और सास जबरन उसे चाचा-चाची के घर लाए और नौ दिन तक जंजीर से बांधकर कमरे में बंद रखा। इस दौरान उसे प्रताड़ित किया गया। 27 जुलाई 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें