फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पति और उसके बहनोई को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह 19 फरवरी 2026 को बरेली जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोपी पति ने विवाहिता को नशीली दवाई खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि छह मार्च को पति और उसका बहनोई विवाहिता को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ले गए, जहां एक होटल में दोनों ने उसे नशीली गोली देकर दुष्कर्म किया। विरोध या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। तीन अप्रैल को घटना की जानकारी मायके पक्ष को हुई। इसके बाद परिजन ससुराल पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ ले आए। वर्तमान में उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें