फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता को कमरे में बंद कर तीन दिन तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पति ने उसे कमरे में बंद कर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा के एक गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह 23 नवंबर 2016 को कोतवाली बीसलपुर के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। जिसका उसने मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद उसका पति मुकदमा निपटाने के लिए विदा कराने का झांसा देकर गुमराह करने लगा। दो नवंबर 2022 को उसके पति ने उसे बरखेड़ा बुलाया। जहां से वह उसे रुद्रपुर ले गया। जहां उसने एक कमरे में उसे बंद कर दिया। तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पति ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसे बरखेड़ा छोड़ दिया।
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। उसने कई बार मामले की शिकायत की, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में महिला ने न्यायालय की शरण ली। महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें