फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर की एक विवाहिता ने कोतवाली में अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कर दी।
विज्ञापन



मोहल्ला दुबे निवासी ममता कुमारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है उनका विवाह 24 फरवरी 2022 को शाहजहांपुर के मोहल्ला रोशनगंज निवासी संदीप के साथ हुआ था। विवाह में मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार काफी दहेज दिया लेकिन वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और चार लाख की नकदी, कार की मांग करने लगे।

कन्या पक्ष ने जब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो वर पक्ष के लोग ममता का उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सभी विफल रहे। वर पक्ष ने कुछ दिन पूर्व ममता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ममता मायके में रहने लगी। ममता ने शनिवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि ममता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में पति संदीप, ननद सविता, बबिता, रामबाबू और उर्मिला को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें