फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा निवासी नंदलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री देवेंद्री देवी (35) का विवाह करीब नौ वर्ष पूर्व जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्यास निवासी मुनेंद्रपाल पुत्र आशाराम के साथ किया था। देवेंद्री के एक पुत्र और एक पुत्री भी हैं। शनिवार को देवेंद्री की अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई तो परिजन मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने जहानाबाद थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यदि तहरीर दी जाती है तो जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें