पीलीभीत। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका किरन देवी (25) न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम महेशपुर की निवासी थी। पांच साल पूर्व उसकी शादी गांव जनकपुरी निवासी जगजीवन लाल के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष ने मृतका के पति पर शराब के नशे में आए दिन पुत्री के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत की सूचना पड़ोसियों से मिली। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद