फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
पीलीभीत के मोहल्ला खकरा में जांच पड़ताल करते सीओ दीपक चतुर्वेदी।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला खकरा निवासी विवाहिता का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा में रहने वाले प्रेमचंद की शादी करीब 10 साल पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी शालिनी उर्फ शालू (30) के साथ हुई थी। रविवार को भैयादूज पर्व पर उनकी बहन सावित्री देवी भी मायके आई थीं।
घर में मौजूद सभी लोग घरेलू काम में लगे थे। परिजनों के अनुसार शालिनी ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं निकली। ननद सावित्री उसे बुलाने के लिए ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

शव देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजन छत पर पहुंचे। आसपास के लोग भी घर में जमा हो गए। जानकारी पर देर शाम मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के अलावा फारेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के सामने मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुरालियों पर आरोप लगाए। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर बताया जाता है कि विवाहिता अपने पुत्र की मौत के बाद से परेशान रहती थी। उसके आठ वर्षीय पुत्र यश की 19 अक्तूबर को बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें