फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, टिनशेड में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव सुआबोझ निवासी नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में टिनशेड में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव सिरसा निवासी हरिश्चंद्र ने पुत्री आरती (22) की शादी जून महीने में गांव सुआबोझ निवासी कुलदीप के साथ की थी। हरश्चिंद्र का आरोप है कि उसकी पुत्री को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को आरती का शव टिनशेड में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें