फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 Sep 2025 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जहानाबाद थाना क्षेत्र के खमरिया पुल गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
मृतका के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल गांव में बुधवार रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव खुदरहा निवासी मुनेंद्र ने बताया कि उसकी बहन सविता देवी (25 वर्ष) की शादी दो साल पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बहन को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर पुलिस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। दो माह पूर्व समझौता केंद्र पर सुलह होने के बाद बहन को ससुराल भेज दिया गया था। इसके बाद वह मायके रहने आई थी। दो दिन पूर्व ही अपनी ससुराल गई। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में किसान की हत्या: अवैध खनन के विरोध पर ट्रैक्टर से कुचला, चार भाइयों समेत 12 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 बजे किया था फोन कॉल 
आरोप है कि बुधवार रात करीब 10 बजे बहन ने फोन कर बताया कि उसे ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें