फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक और नकदी न मिलने पर विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। शिकायत करने पर पति का पक्ष लेकर उसे धमकाया। पति पर पूर्व में भी चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी कुसमा देवी ने एसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पति चंद्रपाल दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि 12 जून को सुबह आठ बजे पति ने दहेज की मांग को लेकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई।
शिकायत करने पर ससुर नंदलाल, सास प्रेमवती, ननद पूजा ने पति का पक्ष लेते हुए उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि पूर्व में भी पति उस पर चाकू से हमला कर चुका है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

दियोरिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेंगा निवासी जयलाल ने बताया कि उसने पुत्री लौंगश्री की शादी शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव दियूरी निवासी बाबूराम के पुत्र श्यामवीर के साथ 13 जुलाई 2024 को की थी। आरोप है कि शादी के बाद पति के अलावा ससुर बाबूराम, जेठ धर्मवीर, ललिता, रामवीर, मैकल्ला देवी ने दहेज के रूप में बाइक और भैंस की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मई 2025 को उसके साथ मारपीट की गई। गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। ससुरालिया ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद

मायके में रह रही पत्नी और सास को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

कलीनगर। मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद विवाहिता मायके में रहने लगी। आरोप है कि पति ने मायके में आकर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर निवासी नाजिया बी ने माधोटांडा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी पूरनपुर के ग्राम टंडोला निवासी शमशाद के साथ हुई थी। उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि 28 जून को पति अपने अन्य साथियों के साथ तमंचे लेकर उसके मायके में आया और उसके व उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि 29 जून को आरोपी पति दोबारा घर पर आया और फिर मारपीट की।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए थाने जाने पर आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें