फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। विवाहिता ने बमुश्किल घर से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बगवा निवासी निर्मला देवी ने सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री चमेली देवी की शादी वर्ष 2019 में ग्राम लदपुरा थाना सुनगढ़ी निवासी चंद्रप्रकाश से की थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका दामाद चंद्रप्रकाश पुत्री के साथ शराब के नशे में मारपीट करने लगा। जेठ हरीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सास महारानी, जेठ का बेटा कमल, जेठानी अनीता देवी भी उसके साथ मारपीट करते थे। 10 जुलाई 2025 को मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पुत्री की पिटाई की। बमुश्किल आरोपियों से बचकर पुत्री मायके पहुंची। मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें