बीसलपुर। बरेली-बीसलपुर मार्ग के बिथरी चैनपुर मोड़ पर सोमवार की रात करीब 11 बजे नगर निवासी अनुपम मित्तल की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में अनुपम उनकी पत्नी, बेटा और चालक घायल हो गया।
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी नगर पालिका के सभासद अनुपम मित्तल मंगलवार की देर रात कार से बरेली से लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी एकता मित्तल और पुत्र स्पर्श मित्तल भी थे। कार चालक अर्जुन कुमार चला रहा था। रास्ते में बिथरी चैनपुर मोड पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद