फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार और तीन लाख रुपये न देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 10 Jul 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। गर्भवती होने पर भी उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी रिंकी ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी मां विधवा हैं। उसने अपनी शादी 23 अप्रैल 2024 को ग्राम खपरैल गौटिया निवासी रजत कुमार पुत्र महेंद्र से की थी। शादी में मां ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उससे ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हो सके। आरोप है कि पति के अलावा ससुर महेंद्र, सास ममता देवी, देवर निशांत ने अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और तीन लाख रुपयों की मांग करने लगे। आरोप है कि गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ मारपीट करते रहे। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। मां के समझाने पर भी आरोपी नहीं मानें। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें