फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता पर चाकू से किया प्रहार, घायल अवस्था में खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। गर्दन पर चाकू से प्रहार किया और मुंह पर तकिया रखकर जान लेने की कोशिश की गई। इसके बाद घायल अवस्था में विवाहिता को खेत पर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गुलड़िया भिंडारा वार्ड नंबर चार निवासी गायत्री देवी ने न्यूरिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2024 को उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के खटीमा रोड स्थित मयूर तिना कॉलोनी लोहिया हेड निवासी प्रमोद कुमार कश्यप के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने शादी में हैसियत के अनुसार काफी दहेज दिया, लेकिन उससे पति प्रमोद, ससुर शिवकुमार, सास राजकुमारी, देवर दिनेश कुमार, ममेरी बहन देबू खुश नहीं हुए।
आरोप है कि दहेज के रूप में आठ लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी। एक जून की रात 10 बजे पति समेत ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। देवर ने चाकू से गर्दन पर प्रहार किया। पति ने मुंह पर तकिया रखकर दबाने का प्रयास किया। मारपीट से उसका तीन माह का गर्भ भी गिर गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद घायल अवस्था में उसे खेत पर ले जाकर फेंक दिया गया। आसपास के लोगों ने उसको बचाया। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब रिपोर्ट दर्ज की है।

विवाहिता को घर से निकालने और बेटी से दूर करने का आरोप
पीलीभीत। विवाहिता को पीटकर घर से निकालने और डेढ़ साल की बेटी से अलग करने के आरोप में तीन ससुरालीजनों के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मोहल्ला सुनगढ़ी में रह रहीं खुशी लोधी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2022 में जहानाबाद के गांव नवदिया विसेन निवासी संतोष के साथ हुआ था। विवाह के बाद ससुरालीजन 50 हजार रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। वह मायके में रहने लगीं। आरोप है कि आठ जून की सुबह 10ः00 बजे खुशी के पति संतोष, सास शकुंतला देवी और ससुर रामस्वरूप मायके आकर उनकी डेढ़ साल की बेटी को साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें