फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, सात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी मेहनाज फात्मा ने पति समेत सात लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेहनाज फात्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक कि उसकी शादी 11 मई 2026 को मुरादाबाद जिले के थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला दौलतबाग निवासी शहनवाज अहमद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शहनवाज अहमद के अलावा गुलजार अहमद, साहिस्ता बेगम, हुमा, यासमीन, फरहान, बाबर और साइमा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता के मुताबिक 22 अगस्त को भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने अपने देवर पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें