फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता ने दो लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी के बहाने खेत में ले जाकर की वारदात, विरोध पर मारपीट व हत्या की कोशिश
विज्ञापन

पीलीभीत। एक विवाहिता ने दो सगे भाइयों पर खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की ताे कोर्ट की शरण ली। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 जनवरी को थाना करेली क्षेत्र के ग्राम तिल्छी निवासी आरोपी संतकुमार और उसके भाई संतोष ने उसे सवारी दिलाने का झांसा दिया और बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि दोनों उसे थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित एक गन्ने के खेत में ले गए, जहां दोनों भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि गला दबाकर उसकी हत्या की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर अब सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें