फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर विवाहिता से किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Feb 2016 12:29 AM IST
बीसलपुर, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिश्तेदारी में आई एक विवाहिता को गांव का एक युवक गन्ने के खेत में खींच ले गया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने विवाहिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हफ्ते भर पहले मेहमानी में आई थी। 28 जनवरी की सुबह नौ बजे वह शौच के लिए जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव का नन्हेलाल उसकी पत्नी को गन्ने के खेत में खींच ले गया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। घटना किसी से बताने या रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की धमकी दी। विवाहिता ने घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। जिससे हड़कंप मच गया। लोग आरोपी की शिनाख्त में जुट गए। मंगलवार को आरोपी का पता लगने पर विवाहिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि आरोपी नन्हेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें